Elon Musk Biography in Hindi जो देगी आपको प्रेरणा
Elon Musk Biography in Hindi जो देगी आपको प्रेरणा
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में कौन नहीं आना चाहेगा। कुछ तो बिना कुछ किए भी आना चाहेंगे। दुनिया में सबसे कम समय में अपना रुतबा और अमीर बनने का सफ़र तय करा है एलन मस्क ने। एलन मस्क आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, इनकी शख्सियत ही कुछ ऐसी है। तो कैसे बने एलन मस्क दुनिया में इतने प्रभावशाली और सफल व्यक्ति। जानिए Elon Musk Biography in Hindi के इस ब्लॉग में।
Check out : जानें, महान क्रांंतिकारी मार्टिन लूथर किंग का योगदान
THE BLOG INCLUDES:
जीवन की शुरुआत

Elon Musk Biography in Hindi में एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था। एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इलेक्ट्रिक इंजीनियर और पायलेट थे। एलन मस्क की माता का नाम मई मस्क एक आहार विशेषज्ञ थी। एलोन ने अपने पिताजी के साथ रहते हुए अपनी शुरुआती पढ़ाई अफ्रीका में ही पूरी की।
शिक्षा में भी अव्वल

एलन को कंप्यूटर विषय सबसेपसंदीदा था, उन्होंने किताबों की मदद से कंप्यूटर सीख प्रोग्रामिंग करके एक गेम बनाया। इस गेम का नाम उन्होंने ब्लास्ट (Blast) रखा। यह गेम उन्होंने एक अमेरिकन कंपनी को मात्र 500$ में बेच दिया था। इसी से ही आप उनके बचपन से उनकी बुद्धिमानी के बारे में जान सकते हैं।
एलन मस्क बाद के वर्षों में कनाडा जाकर अपनी पढाई पूरी करते हैं और कनाडा की नागरिकता भी हासिल कर लेते हैं। वहां पर यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेनसिलवेनिया से फिजिक्स की BA की डिग्री प्राप्त कर ली, और व्हार्टन स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से इकोनॉमिक्स (BE) की डिग्री भी प्राप्त की। Elon Musk Biography in Hindi में उन्होंने अपनी पढ़ाई को केवल पढ़ाई की तरह ही नहीं बल्कि उसे जीवन में उतारा भी था।
Check out: Success Stories in Hindi
अमेरिका आने से बदली एलन की लाइफ
1995 में एलन ने फिजिक्स में पीएचडी करने के लिए अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया, एलन जब अमेरिका आए तब वो इंटरनेट से रूबरू हुए और उन्होंने पीएचडी से 2 दिनों के बाद ही अपना एडमिशन वापस ले लिया और अपना पूरा ध्यान इंटरनेट के तरफ लगा दिया। यहीं उन्होंने अपने भाई के साथ एक कंपनी शुरू कर दी थी। Elon Musk Biography in Hindi में उनके अमेरिका जाने से उनकी किस्मत और समय दोनों बदल गया।
Check out : बिल गेट्स की सफलता की कहानी

Zip2 कंपनी से करियर में मचाई धूम
Elon Musk Biography in Hindi में एलन मस्क ने अपने भाई के साथ जो पहली कंपनी शुरू की थी, उसका नाम था Zip2। उसमें उनके शेयर 7 प्रतिशत थे और यह एक न्यूज़ पेपर को सिटी गाइड करने का काम करती थी। 1999 में यह कंपनी Compaq के पास चली गई और एलन को उसमें अपनी हिस्सेदारी के अनुसार 22 मिलियन डॉलर मिले।
Check Out : Motivational Stories in Hindi
X.com और Paypal से आगे बढ़े
1999 में ही उन्होंने अपनी दूसरी कंपनी X.com (पैसों के ट्रांजेक्शन करने वाली) शुरू की। तब कॉन्फ़िनिटी नाम की एक कंपनी का भी यही काम था और वह कंपनी भी X.COM में मिल गई और X.com का नाम हो गया PAYPAL। उसके बाद एलन मस्क और PayPal के बोर्ड सदस्य में अनबनी के चलते उन्होंने PayPal को बेचने का मन बनाया। बाद में Ebay ने PayPal को खरीद लिया जिससे एलन को 165 मिलियन डॉलर मिले।
SpaceX ने बदली तकदीर
एलन ने अपनी पिछली 2 कंपनी से मुनाफा कमा के स्पेस (Rockets) में हाथ आजमाया। 2003 में रूस गए, वहां पर वह 3 इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल्स (ICBM) रोकेट लेना चाहते थे। लेकिन एक रोकेट ही 8 मिलियन डॉलर का था। उन्होंने इरादा बदला और वापस आ गए और रोकेट साइंस पढ़ने लगे और एक साल बाद उन्होंने अपना खुद का रोकेट तैयार किया। उसके बाद उन्होंने SpaceX कंपनी का निर्माण कर डाला, लेकिन उनका पहला,दूसरा और तीसरा प्रयास भी फ़ैल रहा।
उन्होंने एक बार फिर उन्ही पार्ट्स और अन्य नई पार्ट्स की मदद से रॉकेट तैयार किया। इस बार उन्हें सफलता मिली और उन्होंने बहुत कम लागत में रॉकेट तैयार किया और उसे अंतरिक्ष तक पहुंचाया। Elon Musk Biography in Hindi में आज एलन मस्क की SpaceX के बनाए रॉकेट नासा भी उपयोग करती है और बहुत ही कम लागत में यानि विनिर्माण की मदद से रॉकेट को अंतरिक्ष तक पहुंचाते हैं।

टेस्ला
टेस्ला, इलेक्ट्रिकल वाहन बनाने वाली कंपनी है, इसका नाम एलन मस्क के नाम के साथ आता है। 2004 में जब एलन मस्क इस कंपनी में आए तो उससे यह इलेक्ट्रिकल वाहन बनाती थी, लेकिन उनपर कॉस्ट बहुत ज्यादा आती थी इसलिए कारें मार्किट में बिकती नहीं थी। एलन के बाद इस कंपनी में उन्होंने बहुत ही सस्ती दरों में इलेक्ट्रिकल कारों का निर्माण करवाया और मार्किट में बहुत तेजी से यह कारें बिकने लगी जिससे टेस्ला आज इतनी बड़ी कंपनी है कि पूरे विश्व में इनकी बनाई कारें जाती है और अब तो AI की मदद से ड्राइवर रहित कारें भी टेस्ला बना चुकी है।
सोलर सिटी का टेस्ला में विलय
2006 में एलन ने अपने चचेरे भाई की कंपनी सोलर सिटी में निवेश किया और कुछ ही कम समय में यह अमेरिका की दूसरी बड़ी सोलर कंपनी बन गई। 2013 में इस कंपनी को एलन मस्क ने टेस्ला में विलय किया और आज सोलर सिटी और टेस्ला मिलकर नई टेक्नोलॉजी के साथ बहुत अच्छी गाड़ियाँ बना रहें।
एलन मस्क की अन्य और कंपनी
अभी Elon Musk Biography in Hindi में अभी आप इनकी अन्य कंपनी के बारे में भी जानेंगे. तो आइए, देते हैं आपको इनकी और कंपनियों का ब्यौरा।
हाइपरलूप
वर्जिन हाइपरलूप एक अमेरिकी परिवहन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो वैक्यूम ट्रेन के एक संस्करण, हाइपरलूप नामक उच्च गति प्रौद्योगिकी अवधारणा के व्यवसायीकरण का काम करती है। कंपनी को 1 जून 2014 को स्थापित किया गया और 12 अक्टूबर, 2017 को इसका पुनर्गठन और नाम बदल दिया गया।
ओपनएआई (OpenAI)
OpenAI एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च लैब है, स्थापना 11 दिसंबर 2015 में हुई थी, जिसमें फ़ायदेमंद कॉर्पोरेशन OpenAI LP और इसकी मूल कंपनी, OpenAi है। OpenAI, नॉन प्रॉफिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च आर्गेनाईजेशन है, जिसकी स्थापना एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन ने की थी।
न्यूरालिंक (Neuralink)
न्यूरेलिंक कॉरपोरेशन एक न्यूरोटेक्नोलोजी कंपनी है जिसकी स्थापना एलोन मस्क ने की थी, जिससे इम्प्लांटेबल ब्रेन-मशीन इंटरफेस विकसित किया गया था। कंपनी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को में है; यह 2016 में शुरू किया गया था और पहली बार मार्च 2017 में सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट किया गया था।
द बोरिंग कंपनी (The Boring Company)
बोरिंग कंपनी एक अमेरिकी अवसंरचना और सुरंग निर्माण सेवा कंपनी है जिसकी स्थापना एलन मस्क ने 17 दिसंबर 2016 की थी। बोरिंग कंपनी सुरक्षित, तेज़-से-खुदाई और कम लागत वाली परिवहन, उपयोगिता और माल सुरंगों का निर्माण करती है।
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क

फोर्ब्स की अप्रैल 2021 की लिस्ट के मुताबिक एलन मस्क फ़िलहाल दुनिया के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इनकी कुल संपत्ति $151 बिलियन है। Elon Musk Biography in Hindi में 2021 जनवरी में एलन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए थे।
निजी जीवन

एलन मस्क ने 2000 में जस्टिन बिल्सोन से शादी की, इस शादी से उनके पांच बच्चे हुए। लेकिन 2008 में जस्टिन और एलोन का तलाक हो गया था। उसके बाद उन्होंने 2010 में तालुला रियाल से शादी की, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और 2012 में उनका तलाक हो गया। आपको हैरानी होगी की 2013 में एलन मस्क ने तीसरी शादी एक बार फिर से तालुला रियाल से की और उनका 2016 में फिर से तलाक हो गया। Elon Musk Biography in Hindi में एलन के कुल 7 बच्चे हैं।
रोचक तथ्य
Elon Musk Biography in Hindi में अब आप जानेंगे उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य। जो आपको इनके जीवन के बारे में और अधिक से जानने का मौका देंगे।
- एलन मस्क जब कॉलेज में थे, तो उनके पास इतना पैसा नहीं हुआ करता था। इसलिए वो केवल हॉटडॉग और संतरे से ही अपना पूरा दिन गुजार देते थे। और जब उन्हें ये भी नहीं मिलता था तो वे केवल पास्ता के साथ हरी मिर्च और सॉस से ही अपनी भूख मिटा लेते थे।
- एलन को उनकी रिस्क लेने की क्षमता के कारण Iron Man भी कहा जाता है।
- एलन को बचपन में तंग किया जाता था। एक बार उनसे लड़ते हुए वे सीढ़ी से गिर गए और बेहोश हो गए थे। उसी घटना के बाद आज भी एलोन को सांस लेने में तकलीफ होती है।
- उनक IQ 155 है, जो उन्हें जीनियस की केटेगरी में ला देता है।
- एक किताब में दावा किया गया है कि मस्क अपनी कंपनी टेस्ला को बेचना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से फोन पर बात की। दावा है कि मस्क Apple का सीईओ बनना चाहते थे।
FAQ
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
उत्तर: एलोन मस्क की प्रति दिन की आय जो कि लगभग 432 मिलियन डॉलर प्रतिदिन है।
उत्तर: एलन मस्क का IQ 155 है।
उत्तर: उनकी कुल संपत्ति $151 बिलियन है।
उत्तर: 7
Check Out : भारत के लोकप्रिय कवि (Famous Poets in Hindi)
Elon Musk Biography in Hindi के इस ब्लॉग से आपको एलन मस्क के जीवन के बारे में जानकारी मिली है। हमें आशा है कि आप इस ब्लॉग को आगे शेयर करेंगे जिससे बाकी लोग भी Elon Musk Biography in Hindi के बारे में जान सकें। इसी और अन्य तरह के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप Leverage Edu पर जाकर पढ़ सकते हैं।

Comments
Post a Comment